• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

परिस्थिति प्रतिकूल हो पर हमेशा अटल इरादे से काम किया दीनदयाल उपाध्याय ने- आलोक कुमार

September 27, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

*विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला

 

रांची : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बिरला नॉलेज सिटी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी कर्मठता पर प्रकाश डालते हुए उनकी कई प्रेरक कहानियों को साझा किया। उनके परिवार की गरीबी, माता-पिता के देहांत और गरीबी के चलते उनके जीवन की विपरीत परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद दीनदयाल जी ने हार नहीं मानी और अपने जीवन काल में कई प्रेरणादायी कार्य किए। कई अच्छी नौकरियों के प्रस्ताव मिलने के बावजूद उन्होंने आगे की शिक्षा पर ध्यान दिया और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा से ज्यादा संबंधों को प्रधानता दी। पत्रकारिता में उनके योगदान और पाञ्चजन्य में उनकी जिम्मेवारियों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। कई चुनौतियों के सामना करने के बावजूद वे अख़बार के प्रकाशन के लिए कभी पीछे नहीं हटे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयता और भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व को बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रेरक पंडित जी के विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावहारिक चिंतन पर भी बात की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने संगोष्ठी में पंडित जी की जीवनी की तीन भागों में व्याख्या की। उनके जीवन के पहले भाग में एक भारतीय अभावग्रस्त छात्र के प्रतिनिधि के रूप में संघर्ष करते हुए मेधा और बुद्धि का प्रयोग कर अध्ययन करनेवाले छात्र, दूसरे भाग में संघ से सामाजिक जीवन में प्रवेश करते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और पत्रकार के रूप में सबको चकाचौंध करने वाले पंडितजी और जीवन के तीसरे भाग में राष्ट्र की आवश्यकता को समझते हुए राजनीति में प्रवेश कर अपनी अनूठी छाप छोड़ने वाले अतुलनीय दीनदयाल जी के तीनों रूपों को उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष रखा। जनसंघ की स्थापना और इसके त्रिमुखी सिद्धांत से लेकर अखंड भारत की विचारधारा, भू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और देश की विशिष्ट संस्कृति को सम्मुख रख उनके राजनीति में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करने पर भी उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला।

 

केएसएएस लखनऊ के सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ने भारत की ज्ञान परंपरा के बारे में बोलते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान और आचरण ही पाश्चात्य जगत से हमें अलग करता है। भारतीय छात्रों के लिए ये बेहद जरुरी है कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा को समझें और जानें। भारतीय ज्ञान परम्परा मूल रूप से समाज और राष्ट्र को पोषित करती है।

 

 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रो नीलिमा पाठक एवं मंच का संचालन डॉ विद्या झा ने किया। वी. के सिंह, डीन, डेवलपमेंट एंड प्लानिंग ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच पर विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत उपस्थित थे। इस अवसर पर विवि के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन, सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा शर्मा समेत विवि के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा साईनाथ विवि के वीसी एस पी अग्रवाल, नीलांबर पीतांबर विवि के पूर्व वीसी प्रो विजय सिंह, वाईबीएन विवि के वीसी प्रो सत्यदेव पोद्दार, झारखंड राय यूनिवर्सिटी की कुलसचिव डॉ. अमृता मजूमदार, झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वी एन पांडेय, विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह, आरएसएस के नगर संघचालक शंकर प्रसाद साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर , प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व विधायक द्वय गंगोत्री कुजूर एवं रामकुमार पाहन, आरती सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,जेलेंद्र कुमार, अजय राय, रणधीर चौधरी, मांडर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सन्नी टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष द्वय प्रीतम साहू एवं प्रभुदयाल बड़ाईक , एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश उरांव, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, सुनील महतो, सुधाकर चौबे, रामकुमार दुबे एवं भाजपा के अन्यान्य कार्यकर्तागण और पदाधिकारी इस संगोष्ठी के अवसर पर उपस्थित रहे।

विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने इस संगोष्ठी के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित
झारखंड

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

March 23, 2026
PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
झारखंड

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

March 22, 2026
हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे
झारखंड

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

March 20, 2026
प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन
झारखंड

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

March 20, 2026
SBU में फार्मा अन्वेषण का भव्य आयोजन, जयंती मनाई गई
शिक्षा

SBU में फार्मा अन्वेषण का भव्य आयोजन, जयंती मनाई गई

March 19, 2026
गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
अपराध

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

March 17, 2026
Load More

Recent News

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

by postnext
March 23, 2026

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

by postnext
March 20, 2026

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

by postnext
March 20, 2026

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

by postnext
March 17, 2026

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

by postnext
March 13, 2026

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

by postnext
March 13, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.