• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

SBU में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन, रानी अहिल्याबाई की जयंती मनी

May 31, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र (आईकेएस) के उद्घाटन एवं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर लोकमाता की पावन स्मृतियों को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री (झारखंड) चंपई सोरेन ने विवि के आईकेएस केंद्र का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में चंपाई सोरेन ने विवि की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे भारत की स्वदेशी ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने एवं संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इसे आनेवाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी करार दिया।

विवि सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण, भगवान महादेव एवं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने के उनके कार्यों का स्मरण किया गया।

इसके बाद भक्तिवेदांता विद्याभवन गुरुकुल, मुरी, रांची द्वारा तुलसी आरती की गई।
भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती त्रिशताब्दी वर्ष में सनातन धर्म के उत्थान और पुनर्स्थापना की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। एसबीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र की स्थापना के लिए उन्होंने विवि परिवार की प्रशंसा की। राज्यसभा के सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समकालीन शिक्षा एवं नीति निर्माण में भारतीय मूल्यों की अनिवार्यता पर बल दिया।

कार्यक्रम में एसबीयू, आईकेएस प्रभारी प्रो. नीलिमा पाठक ने केंद्र की दूरदृष्टि एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि “हमारी समृद्ध विरासत का संरक्षण केवल अतीत के प्रति श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उन शाश्वत मानवीय मूल्यों के संरक्षण का प्रयास है जो हमें एक समाज के रूप में जोड़ते हैं और प्रबुद्ध भविष्य की ओर ले जाते हैं।”

सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगनाथन चोकलिंगम ने आईकेएस टीम को बधाई देते हुए भारतीय सभ्यता से प्रेरित मूल्यों के प्रति विवि की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दोहराया। विवि के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन का संक्षिप्त एवं प्रेरणादायक विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें उनके शासन, परोपकार और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को उन्होंने रेखांकित किया।

टाटा पावर के कॉर्पोरेट मामलों के रेजिडेंट मैनेजर, गोपाल प्रसाद बर्णवाल ने सेंटर स्थापना के विश्वविद्यालय के प्रयास की प्रशंसा की तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे एक समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।

आध्यात्मिक गुरु एवं शिक्षाविद असीम कृष्ण दास (परियोजना निदेशक, भक्तिवेदांता विद्याभवन गुरुकुल) एवं एच. जी. गदाधर दास (संस्थापक, गुरुकुल) ने पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा एवं आधुनिक ज्ञान प्रणाली के एकीकरण पर गहन विचार उपस्थित श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं विरासत पर आधारित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन  सुधीर कुमार और समापन धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. एम. झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने विवि में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के उद्घाटन और पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.