पलामू, 10 अप्रैल 2025: पलामू जिले के बकोरिया क्षेत्र में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे रांची-डाल्टनगंज मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो गई है।
स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और जेसीबी मशीन से पेड़ हटाने का कार्य जारी है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।













