रांची: झारखंड विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ा विपक्षी दल है.इसके नेता का अभी तक चुनाव नहीं हुआ है लेकिन अब संभावना बढ़ गई है कि जल्द ही भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा.इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसद के लक्ष्मण को पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.भाजपा विधायक दल का जो नेता होगा वही झारखंड विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष होगा.विधायक दल का नेता पद के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रबल दावेदार हैं.इसके बाद चंदेश्वर प्रसाद सिंह, नवीन जायसवाल और चंपाई सोरेन के नाम की भी चर्चा है.















