नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए दस दिन से अधिक का समय हो गया है. अब लग रहा है कि दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया है. वैसे 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित किया गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिलहोंगे.
भाजपा के निर्वाचित विधायक आज यानी 19 फरवरी को अपना नेता चुनेंगे. विधायक दल का नेता ही मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा. इस विषय को लेकर आज केंद्रीय ऑब्जर्वर की मौजूदगी में विधायकों की बैठक होने वाली है. कयास के अनुसार प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय,रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद के नाम की चर्चा है.शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे. दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा सत्ता में आ रही है.












