रांची: आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.इस अवसर पर समाजसेवी आनंद राज, रोशन कुमार, गौतम सिंह, मुहर्रम सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष शफीकुल खान, संगठन मंत्री दानिश खान, डॉ. अखिलेश कुमार, अभय कुमार, रोहित गुप्ता समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे.
सुदेश महतो ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में एक सशक्त वैचारिक एवं राजनीतिक माहौल तैयार करना है, जिससे संगठन की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि चुनावी सीमाओं से परे, समाज के हर वर्ग के लोगों का पार्टी में जुड़ना इस नए नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है.
इस मौके पर केंद्रीय महासचिव बुद्धिजीवी मंच डा॰ मुकुंद मेहता, संजय मेहता अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, जिला उपाध्यक्ष डा॰ पार्थ परितोष, जिला सचिव दयाशंकर, मीडिया आयोजक परवाज़ ख़ान मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
मिलन समारोह में एम.डी. शफीक खान (मुहर्रम सेंट्रल कमिटी अध्यक्ष), मोहम्मद नईम (संगठन मंत्री), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद कैफ जुबैर, डॉ. अखिलेश, ओवैस अख्तर, आनंद राज, रौशन कुमार महतो, गौतम सिंह, संजीव सिंह, दीवाकर राज, नरेश साहू, सुनील गुप्ता, रौशन कुमार, बाबलू जी, उमेश जी, रणविजय सिंह, रोहित गुप्ता, संजित कुमार, राहुल कुमार, रितेश टॉप्पो, मनू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.












