रांची : आज झारखंड के दो महत्वपूर्ण राजनेता झारखंड आंदोलन के नेता गुरुजी शिबू सोरेन और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन है. दोनों को शुभकामनाएं मिल रही हैं. इधर कल ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज मोरहाबादी आवास जाकर गुरूजी को जन्मदिन पर शुभकामना दी. उनसे आशीर्वाद लिया.
रघुबर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रुपी सोरेन से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. रघुबर दास ने सोशल मीडिया पर बाबूलाल मरांडी को भी शुभकामना दी है. इधर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. रघुवर दास की भाजपा में पुनर्वापसी से चर्चा तेज है.












