रांची: झारखंड में रघुवर दास एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं.उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है.आज 10 जनवरी को रघुवर दास ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन तरीके से भाजपा की सदस्यता ली.इस सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. पार्टी के अनेक पदाधिकारी भी इस समारोह में मौजूद थे प्रदेश के अनेक हिस्सों से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे हुए थे.
रघुवर दास अपने दुर्ग स्थित आवास से पूजा पाठ कर प्रदेश कार्यालय पहुंचे यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया.सदस्यता लेने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें निराश नहीं होना है.हमें आगे बढ़ते रहना है – we will back soon. उन्होंने कहा कि जब वह राज्यपाल बनाए गए और इस कारण से उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा तो वे काफी दुखी थे.लेकिन पार्टी का आदेश था इसलिए वे ना नहीं कर सकते थे.आज पार्टी ने उन्हें झारखंड में फिर से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका दिया है.इसलिए उन्हें बहुत खुशी है.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता का जनादेश मिला है.इसलिए इसे अगले 5 महीने तक हम कुछ नहीं कहेंगे और ना ही इसके खिलाफ कुछ करेंगे.

हमें पर्याप्त मौका इस सरकार को देना चाहिए ताकि वह जनता से किए गए वादों को पूरा कर सके और अगर यह सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी करती है तो फिर वह छोड़ेंगे नहीं.भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी.अच्छे काम में सरकार को भाजपा सहयोग करेगी.हम टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन हम टकराने से घबराते नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि हमें संघर्ष करना है 2024 के विधानसभा चुनाव के परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की आने वाले समय में हम लोग मजबूती के साथ काम करेंगे. इस सदस्यता ग्रहण समारोह को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया.












