• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

ABVP का धनबाद में आयोजित हुआ रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन समारोह

January 3, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धनबाद: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड के रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन में युवाओं को संबोधित करते हुए देश और झारखंड के विकास में उनके योगदान की सराहना की और प्रेरणादायी संदेश दिए.

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि अधिवेशन का यह आयोजन कई ऐतिहासिक संदर्भों से प्रेरणादायी है. भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा एबीवीपी के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के शताब्दी वर्ष के दौरान यह अधिवेशन झारखंड के युवाओं को नई ऊर्जा और संकल्प का संदेश देता है.

राज्यपाल ने झारखंड की स्थापना के रजत वर्ष का उल्लेख करते हुए भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि राज्य गठन संबंधी विधेयक संसद में लाया गया था तो वे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य थे और लोकसभा सांसद के रूप में उन्होंने राज्य के गठन के पक्ष में मत दिया था.

राज्यपाल ने झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं के एबीवीपी से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संख्या मात्र आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं की ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और झारखंड को शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार तथा सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अपना योगदान दें.

राज्यपाल महोदय ने स्वामी विवेकानंद जी के विचार ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का उल्लेख करते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास और समर्पण का महत्व समझाया.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है, बल्कि युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए एक दिशा प्रदान करता है.

राज्यपाल महोदय ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं.

Related Posts

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन
झारखंड

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

August 4, 2025
Little Heart Hospital में मृत बच्चे की मौत पर बाबूलाल मरांडी गुस्से में,हास्पिटल पर कार्रवाई की मांग
अपराध

Little Heart Hospital में मृत बच्चे की मौत पर बाबूलाल मरांडी गुस्से में,हास्पिटल पर कार्रवाई की मांग

August 3, 2025
SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से
झारखंड

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

August 3, 2025
ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव
झारखंड

ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव

August 2, 2025
झारखंड

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से,SIR के खिलाफ आएगा प्रस्ताव

August 1, 2025
भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए
झारखंड

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए

July 31, 2025
Load More

Recent News

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

by postnext

नैक के पूर्व चेयरमैन की पुस्तक का SBU में विमोचन

नैक के पूर्व चेयरमैन की पुस्तक का SBU में विमोचन

by postnext
July 29, 2025

देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत

देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत

by postnext
July 29, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

ऐसे ही नहीं लाखों लोगों की आवाज थे गुरुजी शिबू सोरेन

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

ओबीसी के आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए आंदोलन होगा – प्रदीप यादव

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.