रांची : भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है.साल के अंतिम दिन गृह विभाग ने यह प्रोन्नति दी है.अधिसूचना के अनुसार चंदन कुमार झा को पुलिस उप महानिदेशक पद पर प्रोन्नति देते हुए उन्हें एस आई बी विशेष शाखा में डीआईजी पद पर स्थापित किया गया है.प्रियदर्शी आलोक को प्रोन्नति देते हुए रेल डीआईजी, रांची बनाया गया है.अजीत पीटर डुंग- डुंग जो देवघर के एसपी है उन्हें प्रोन्नति देकर डीआईजी बनाया गया है लेकिन उन्हें देवघर में वर्तमान पद पर ही रहने दिया गया है.

इसी तरह रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है.उन्हें भी अगले आदेश तक रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक पद पर ही रहने का निर्देश दिया गया है. अनुरंजन किस्पोट्टा को भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है.उन्हें विशेष शाखा में पद स्थापित किया गया है.अंबर लकड़ा को डीआईजी दुमका के पद पर प्रोन्नति देते हुए पदस्थापित किया गया है.














