रांची- झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है. इसे संगठन पर्व के नाम से जाना जाता है. अभियान 22 दिसम्बर से शुरू हुआ है. यह 14 जनवरी 2025 तक चलेगा. संगठन पर्व को लेकर भाजपा ने प्रदेश और राज्य स्तर पर अभियान चला रखा है. इसकी गति और दिशा की समीक्षा के लिए रांची के प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद शामिल हुए. गस बैठक में प्रदेश और जिलों की टीम ने हिस्सा लिया. राकेश प्रसाद ने कहा कि अभी तक कितने सदस्य बने हैं, इसका आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि संगठन पर्व यानी सदस्यता अभियान को लेकर निर्देश दिए गए हैं. सक्रिय सदस्यता अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा. प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है.
- उल्लेखनीय है झारखंड में 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. इस सदस्यता अभियान में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को लगाया गया है. इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा मौजूद थे.











