जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बड़ी बहन का निधन हो गया है. वे 84 साल की थीं. आज सुबह टीएमएच में उन्होंने अंतिम सांस ली. रघुबर दास उन्हें अपनी मां की तरह मानते थे.

रघुबर दास ने कहा कि आज वे अपनी बहन नहीं बल्कि मां को खो दिया है.
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि वह घर की अभिभावक थीं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शोक जताया है.












