रांची -हेमंत सोरेन कैबिनेट की आज बैठक होने वाली है.प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 4 बजे यह बैठक होगी.बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है.मोटे तौर पर दो दर्जन प्रस्ताव पर विचार होने की संभावना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी.राज्य सरकार के लगभग सभी मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे.पथ निर्माण,समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, जैसे विभाग के प्रस्ताव होंगे.













