नई दिल्ली- मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है.वे 73 साल के थे.अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने अंतिम सांस ली. पांच बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता तबला वादक जाकिर हुसैन कला जगत में बड़ा योगदान रहा है.उन्हें 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.उस्ताद अल्ला रखा के वह बड़ी पुत्र थे.
उनके मित्र और मशहूर बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने बताया कि उन्हें सीने में समस्या उत्पन्न होने के बाद सन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.कला जगत में उनके निधन से एक बड़ी शून्यता आ गई है.’वह ताज’ वाले विज्ञापन से आप उन्हें सहज रूप से पहचान सकते हैं.तबले पर अपनी उंगलियों के थिरकन से अद्भुत आवाज निकालने वाले जाकिर हुसैन को कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है.झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जाकिर हुसैन के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है.
झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता,महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा शोक जताया है.














