राची- झारखंड विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है. 9 दिसंबर से 4 दिन के लिए यह सत्र शुरू हुआ.नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई.9 दिसंबर को सभी सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की.
इसके बाद 10 दिसंबर को विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ.रविंद्र नाथ महतो को एक बार फिर से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. आज यानी 11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सदन को संबोधित किया.राज्यपाल ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकताओं को सदन के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के परस्पर सहयोग से कल्याणकारी राज्य में विकास के काम होते हैं.झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया है,उसका सम्मान किया जाना चाहिए.इस विधानसभा में नए और पुराने सभी तरह के सदस्य हैं जिसका लाभ राज्य को मिल सकता है.
राज्यपाल के अभिभाषण में यह भी था कि केंद्र सरकार और उसकी कंपनियों के पास बकाया 136000 करोड रुपए लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.कई भाषा यानी हो और मुंडारी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.राज्यपाल के अभिभाषण में यह भी उल्लेखित है कि झारखंड में वन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक यहां आ सके.इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी.राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो थे.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सदन में मौजूद रहे.












