रांची – भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी 1988 बैच की अलका तिवारी को भारत सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले लौटा दिया है. अलका तिवारी झारखंड पैकेट की आईएएस अधिकारी हैं.झारखंड में मुख्य सचिव एल ख्यांगते रिटायर करने करने वाले हैं.31 अक्टूबर को हुए रिटायर हो जाएंगे.ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अविनाश कुमार अगले मुख्य सचिव और अलका तिवारी को विकास आयुक्त बनाया जा सकता है.
भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद राज्य सरकार नया मुख्य सचिव नियुक्त करेगी यह भी कहा जा रहा है कि अलका तिवारी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. अलका तिवारी के पति डीके तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं . अलका तिवारी बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर प्रमुख प्रशासनिक पदों पर काम किया है.