नई दिल्ली – झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे.23 नवंबर को मतगणना होगी.इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 60 लाख है.
29562 मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा.दोनों ही राज्यों की मतगणना 23 नवंबर को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी के सवाल का जवाब देने का प्रयास किया जाएगा.उन्होंने इस बात का जवाब दिया कि झारखंड में दो चरण में क्यों मतदान कराए जा रहे हैं.जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में.उन्होंने कहा कि झारखंड के कुछ इलाके नक्सल प्रभावित हैं जहां पर विशेष इंतजाम की जरूरत है.











