रांची- थर्ड जेंडर यानी किन्नर को भी समाज में जीने का अधिकार है.सम्मान के साथ वह जीना चाहती है.समाज का उसके प्रति थोड़ा उपेक्षा वाला भाव देखने को मिलता है.इसलिए किन्नर समाज चाहता है कि वह भी समाज की मुख्य धारा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए.
समाज की नजर में ये लोग आगे बढ़ना चाहती हैं. इसलिए वह सामाजिक व्यवस्था में अपने महत्व को बताने का प्रयास करती है.झारखंड विधानसभा का चुनाव होने वाला है.राज्य में लगभग 70000 किन्नर हैं.ये लोग सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे.यहां पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात की.दोनों के साथ समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.भाजपा की ओर से आश्वासन मिला है कि उनकी सरकार बनने पर झारखंड में सरकारी संस्था बनाकर किन्नर समाज को आवश्यक सुविधा दी जाएगी ताकि वह भी सम्मान के साथ समाज में जी सकें.











