रांची – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आ रहे हैं.आज रात 9 बजे अमित शाह रांची पहुंचेंगे.रेडिसन ब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे.शुक्रवार यानी 20 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.संथाल परगना के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे.अमित शाह धनबाद प्रमंडल के कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह के जमुआ स्थित झारखंडी महादेव बाबा धाम से करेंगे.भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा का बड़ा कार्यक्रम बनाया है.यह 2 अक्टूबर तक चलेगा.इसका समापन कोल्हान में होगा.
परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया अमावस्या के दिन जाएगा.परिवर्तन यात्रा प्रमंडल स्तर पर निकाली जा रही है.पूरे प्रदेश में 5400 किलोमीटर तक यह यात्रा जाएगी . इस परिवर्तन यात्रा में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम के संयोजक पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश है उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह यात्रा निकलेगी.उन्होंने कहा कि राज्य की जन विरोधी हेमंत सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जनमानस तैयार है .बस उसे आवाज और उत्साह देने की जरूरत है.पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद जो परिवर्तन यात्रा के सहसंयोजक हैं, प्रदीप वर्मा ने कहा कि 200 से अधिक प्रखंडों में यह यात्रा निकलेगी.लोगों को यह बताने का प्रयास होगा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने यहां के लोगों को ठगा है.
#Amishah #Bjp4Jharkhand #DipakPrakash #PradipVarma











