रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकदिवसीय झारखंड दौरा संपन्न हो गया जमशेदपुर में आयोजित कर कार्यक्रम में से एक कार्यक्रम में वे शामिल हो सके.मौसम खराब होने की वजह से टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने दिखाया मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका.इसके अलावा अन्य सरकारी योजना जैसे पीएम आवास योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित कार्यक्रम को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया और इस मौके पर संबोधित भी किया.लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया कि वह जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे.इस रैली का नाम परिवर्तन महा रैली रखा गया था.भारी भीड़ की वजह से प्रधानमंत्री ने यह तय किया कि वह सड़क मार्ग से ही सही जमशेदपुर जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सभा को संबोधित कर जमशेदपुर से रांची लौटे तो सड़क मार्ग से ही लौटे.पूरी सुरक्षा के साथ प्रधानमंत्री का काफिला रांची एयरपोर्ट पहुंचा.यहां पर भाजपा नेताओं के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे.उन्होंने प्रधानमंत्री को मिमिन्टो देकर सम्मानित किया और उन्हें विदाई दी.











