रांची- झारखंड विधानसभा का चुनाव ज्यादा दूर नहीं है.इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है.वैसे पहले से ही उसकी तैयारी चल रही थी लेकिन अलग-अलग स्तर पर बैठकों का आयोजन हो रहा है.शुक्रवार को सहजानंद चौक के समीप एक बैंक्वेट हॉल में मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई. यह बैठक दो सत्रों में हुई जिसे मुख्य रूप से असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने संबोधित किया.इसके अलावा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने भी मंडल अध्यक्षों को संबोधित किया.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक को संबोधित किया है.
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर हाल में झारखंड को बचाना है.क्योंकि इस राज्य को बनाने का काम बीजेपी ने किया है.इसलिए हमारा बड़ा दायित्व बनता है कि हम इस राज्य को बचाएं.जिस प्रकार से बांग्लादेशी घुसपैठिये इस राज्य में धीरे-धीरे अपना पैर जमा रहे हैं, वह खतरनाक है.इसलिए सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि हमें विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तन्मयता के साथ लग जाना है.बैठक को बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया.उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों कि इस बैठक में बूथ जीतने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.बूथ जीतकर हम झारखंड में सरकार बनाएंगे.जनता चाहती है कि इस भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए. झारखंड में 521 मंडल हैं. इनके अध्यक्षों की बैठक थी
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











