रांची- झारखंड भाजपा के एक बड़ा कार्यक्रम 20 जुलाई को होने वाला है.बृहद कार्य समिति बैठक होगी.देश में सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है.कार्य समिति के स्वरूप में यह सबसे बड़ी बैठक होगी जिसमें 25000 से अधिक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.इसकी तैयारी रांची के प्रभात तारा मैदान में चल रही है.बृहद कार्य समिति बैठक में देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए उन्हें जीत का मंत्र देंगे.बैठक की तैयारी को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा मैदान में विभिन्न टोलियों के साथ बैठक की इस बैठक में राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा भी शामिल हुए.प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह भारत में सबसे बड़ी कार्य समिति बैठक होगी.उन्होंने कहा कि वैसे तो वृहद कार्य समिति बैठक अन्य राज्यों में भी हुई है लेकिन उसमें लोगों की संख्या 5000 से 6000 तक सीमित रही.झारखंड में होने वाली इस विस्तारित कार्य समिति की बैठक में 26000 नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.कार्यक्रम की सफलता के लिए 14 टोलियों को दायित्व दिया गया है.कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 तारीख को दोपहर 1:00 बजे उसके बाद वेज कार्य समिति बैठक में शामिल होंगे.कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमित शाह बीजेपी कार्यालय भी आएंगे.यहां पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश देंगे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











