रांची- झारखंड के एकदिवसीय दौर पर आए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने रांची में ताबड़तोड़ बैठक की.इसके अलावा पार्टी के प्रमुख आदिवासी नेताओं से भी मुलाकात की.रांची पहुंचने पर सबसे पहले दुमका से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के आवास पहुंचे.वहां पर उन्होंने नाश्ता किया.सीता सोरेन से उन्होंने दुमका लोकसभा चुनाव में हार का कारण भी जानने का प्रयास किया.इसके बाद असम के मुख्यमंत्री लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के आवास पहुंचे.यहां पर भी उन्होंने हार के कारणों के बारे में जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का मकसद यह था कि आदिवासी समाज के बीच वर्तमान में क्या राजनीतिक सोच है असम के मुख्यमंत्री प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव के आवास भी पहुंचे.उनसे भी अलग से बात की.दोपहर का भजन हिमंता विश्वा सरमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के आवास पर किया.इसके बाद वे गीता कोड़ा के आवास गए. तत्पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चूंकि नए हैं इसलिए सभी लोगों से झारखंड और खासकर आदिवासी समाज के विभिन्न पक्ष को जानने का प्रयास किया.गुवाहाटी रवाना होने से पहले असम के मुख्यमंत्री खूंटी से भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की.यहां पर विधायक आलोक चौरसिया और शशि भूषण मेहता भी मौजूद थे हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि वे साथ जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे इस दौरान में कुछ जिलों का दौरा करेंगे.20 जुलाई को रांची में होने वाली विस्तारित कार्य समिति बैठक के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











