*झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली, जानिए क्या हुआ*
नई दिल्ली – झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता महामंत्री प्रदीप वर्मा ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली. पिछले मार्च महीने में प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे. प्रदीप वर्मा झारखंड बीजेपी के बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं .प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की टीम में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. आज राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई.आज से इस उच्च सदन का 17 आरंभ हुआ जो 3 जुलाई तक चलेगा.राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया.












