रांची- असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा एक फायर ब्रांड नेता है भाजपा में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान मिला हुआ है.भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव प्रचार में इन्हें पूरा उपयोग कर रहा है.झारखंड में खासतौर पर उनके कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं.11 मई को भी इनका कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर तय हुआ था.आज यानी 15 मई को भी उनके तीन चुनावी कार्यक्रम हैं.
रजरप्पा,जमुआ और चिरकुंडा में उनकी चुनावी सभा है.प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में इनका प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्धारित किया गया है.हेमंत विश्वा सरमा फायर ब्रांड नेता के रूप में इसलिए जाने जाते हैं कि ये अल्पसंख्यक के तुष्टीकरण के खिलाफ हमेशा से मुखर रहे हैं.बांग्लादेशी घुसपैठिया हो या फिर धर्मांतरण के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास सरमा काफी मुखर रहे हैं.इसलिए झारखंड में उनके चुनावी कार्यक्रम अधिक से अधिक कराने का प्रयास हो रहा है .
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











