राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड समेत पूरे देश में 96 सीटों पर मतदान चल रहा है .झारखंड में पहले चरण के चुनाव में चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं .
रांची: झारखंड की चार लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ.पलामू,सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा में मतदाताओं की कतार केंद्र पर लगी हुई है.9.30 बजे तक खूंटी में 12.20,पलामू11.47,लोहरदगा10.97 और सिंह भूम 12.67 प्रतिशत मतदान हुआ है.अगर देखे तो शहरी इलाके के मुकाबले क्षेत्र में मतदाता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है.
सबसे अधिक देखें तो सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत है.12.67 प्रतिशत शुरुआत में ही वोट डाले जा चुके है.यह इलाका नक्सल प्रवाभित है.बावजूद बुलेट पर बैलेट भारी पड़ता दिख रहा है.वहीं खूंटी जो कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था.यहां भी वोट का प्रतिशत काफी बेहतर है. चुनाव आयोग के द्वारा इस बार पूरे दिन मतदान होना है.शाम 5 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे.सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.खूंटी लोकसभा सीट पर 2019 की तुलना में अधिक प्रतिशत मतदान होगा.लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.महिलाओं में भी वोटिंग के प्रति हजार रुकता है.











