रांची- भाजपा से सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने झारखंड के प्रभारी और अन्य नेताओं के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली.रामटहल चौधरी रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.उनके कांग्रेस में शामिल होने से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सुबोधकांत सहाय का टिकट कट रहा है और रामटहल चौधरी चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टी ने भी कुछ तय नहीं किया है.कांग्रेस में शामिल होने के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और रांची से कांग्रेस के सांसद रह चुके सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











