रांची- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुमका समेत चतरा और धनबाद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है.दुमका से सुनील सोरेन को दिया गया टिकट वापस ले लिया गया है.झारखंड मुक्ति मोर्चा से आई सीता सोरेन को प्रत्याशी बना दिया गया है .इससे दुमका में भीतरघात की आशंका बढ़ गई है.चतरा से भी सुनील सिंह की जगह प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और बाबूलाल मरांडी के करीबी कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है .बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है.जैसी कि पहले से आशंका जताई जा रही थी कि सीता सोरेन को दुमका से प्रत्याशी बनाया जाएगा वही कुछ हुआ है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि कहीं भी भीतरघात की आशंका नहीं है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











