रांची/ नई दिल्ली – लगातार बैटिंग कर रही भाजपा का एक विकेट गिर गया है.ताबड़तोड़ पिछले कुछ समय से भाजपा ने अपने विरोधियों की खूब पिटाई की है.उनके कई सितारों को अपने में शामिल कर लिया है.झारखंड की बात करें तो कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं.सिंहभूम से कांग्रेस की संसद गीता कोड़ा को भाजपा ने आखिरकार अपनी पार्टी में शामिल कर लिया.उसके बाद सिंहभूम से उन्हें पार्टी का प्रत्याशी भी बना दिया है.सबसे बड़ी उपलब्धि यह मानी जा रही है कि सोरेन परिवार की सबसे बड़ी बहू और विधायक सीता सोरेन को पार्टी में शामिल करा लिया गया है.उनके दुमका से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है.वैसे तो भाजपा ने वहां से सुनील सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर रखा है लेकिन सुनील सोरेन को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा समझाया बुझाया जा रहा है.सीता सोरेन दुमका से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.खैर हम आपको नई जानकारी यह दे रहे हैं कि भाजपा का भी एक विकेट गिर गया है यानी इसके एक विधायक कांग्रेस में चले गए हैं.मांडू से भाजपा विधायक और विधानसभा में सचेतक जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने तोड़कर अपने खेमे में ले लिया है.भाजपा के लिए यह एक झटका है.लगातार फील गुड में चल रही भाजपा को कांग्रेस ने झटका दिया है. भाजपा ने कहा है कि जयप्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में जाने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











