रांची- ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी राजनीतिक दल की एक पूरी यूनिट ही दूसरे दल में समा जाए.ऐसा सामान्यतः पार्टी के विलय की स्थिति में होता है.झारखंड में एक आश्चर्यजनक नहीं तो रेयर केस हुआ है.यहां एक राजनीतिक दल की पूरी जिला इकाई दूसरे दल में समा गई है.
चलिए हम आपको बताते हैं.यह मामला है जामताड़ा जिले का.जामताड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा अपने उपाध्यक्ष और महासचिव के अलावा कई अन्य लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली.सबसे ताज्जुब की बात तो यह लगेगी कि जामताड़ा जिला कांग्रेस की पूरी इकाई को भाजपा में जाने की इतनी हड़बड़ी थी कि इंतजार नहीं किया जा सकता था.जिला अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात की.बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर में थे.बस ताबड़तोड़ हरिमोहन मिश्रा और उनकी टीम के लोग जामताड़ा पहुंच गए और बुधवार की सुबह भाजपा की सदस्यता ले लिए. इस मामले को लेकर कांग्रेस परेशान दिखाई.कांग्रेस ने इसके जवाब में कहा कि हरिमोहन मिश्रा का जो निर्णय है यह वही बता सकते हैं लेकिन उनका कुछ माइंस का कारोबार भी है. यही काम धंधा शायद रुक गया जिस कारण से वे नाराज थे. उधर हरिमोहन मिश्रा का कहना है कि पार्टी नेतृत्व की कथित उपेक्षा और गुटबाजी की वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का निर्णय लिया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ब्रांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 साल के कामकाज से देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोग प्रभावित हैं इसलिए कांग्रेस जैसी डूबती नैया वाली पार्टी से लोग किनारा करना चाह रहे हैं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस से नहीं बल्कि कई अन्य दलों के लोग भी यह मानते हैं कि देश में नरेंद्र मोदी जैसा कोई राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है और आज जिस तरह का देश में माहौल है.उससे तो स्पष्ट पता चलता है कि कांग्रेस अपने न्यूनतम आंकड़े को भी शायद नहीं बचा पाएगी.एनडीए 400 पार का आंकड़ा पाएगा.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











