रांची-राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होगा. धीरज साहू और समीर उरांव का कार्यकाल 3 मई को पूरा हो रहा है.खाली होने वाले स्थान को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.4 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी.इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे.12 मार्च को नामांकन पत्र की स्क्रुटनी होगी.14 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे.भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होगा.झारखंड विधानसभा परिसर में ही मतदान केंद्र बनेगा.21 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे.विधानसभा में दलगत आंकड़ों के अनुसार कमोवेश 2020 के राज्यसभा चुनाव जैसी स्थिति होगी.इसका मतलब है कि कांग्रेस का एक प्रत्याशी और भाजपा का एक प्रत्याशी जीत दर्ज कर सकता है.अगर कोई तीसरा प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरता है तो चुनाव निर्विरोध संपन्न हो सकता है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











