रांची – कांग्रेस के एक दर्जन विधायक नाराज हैं.अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ उन्होंने बगावत का झंडा बुलंद किया है.आठ विधायक दिल्ली चले गए हैं.2 विधायक रविवार को दिल्ली जाएंगे इन विधायकों की शिकायत है कि परफॉर्मेंस ठीक नहीं होने के बावजूद पुराने चेहरों को चंपाई सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बना दिया गया जबकि इसका विरोध वे लोग पहले से कर रहे थे. विधायकों को पार्टी का ही निर्णय गलत लग रहा है.किसी तरह से वे लोग शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सके.लेकिन विरोध इसके बाद भी जारी रहा. दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलकर नाराजगी व्यक्त करेंगे.नाराज विधायकों का यही कहना है कि कांग्रेस कोटे के सभी चार मंत्रियों यानी आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बदल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को हटाया जाए.उनकी जगह पर नए चेहरों को जगह दी जाए.
कांग्रेस के इन विधायकों से मिलने के लिए रांची के बिरसा चौक स्थित रासु होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे.उनसे बात की.लेकिन कांग्रेसी विधायकों की नाराजगी दूर नहीं हो पाई.वैसे तो बसंत सोरेन ने दावा किया कि सारा कुछ ठीक-ठाक हो गया है.पर ऐसा कुछ नहीं है.कांग्रेसी विधायकों के तेवर से यह लग रहा है कि वे लोग आर पार के मूड में हैं. इधर मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन अभी दिल्ली चले गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता और विधायक भी दिल्ली पहुंच गए हैं.इन लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एलायंस के साथ बातचीत होगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











