रांची – सत्तारुढ़ विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने का निमंत्रण मिल गया है.शुक्रवार को चंपई सोरेन शपथ ग्रहण करेंगे.उनके साथ पांच अन्य लोग भी शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देर रात चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाकर सरकार बनाने का न्योता दिया.
उल्लेखनीय है कि सरकार बनाने को लेकर सत्ता पक्ष के लोगों में आशंका देखी जा रही थी यहां तक की सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने का इंतजाम कर लिया गया था यह तो अच्छा हुआ की मौसम खराब हो गया और हवाई जहाज उड़ नहीं सका वापस सभी विधायक सर्किट हाउस आ गए. इसी दौरान राजभवन से यह संदेश चंपई सोरेन को मिला.हम आपको बता दें कि चंपई सोरेन गुरुवार को राजभवन से मिलने का समय मांगे थे.उन्होंने 3 बजे का समय मांगा था लेकिन राजभवन की ओर से उन्हें 5:30 बजे का समय मिला. देर रहती है खबर आई की राजभवन ने उन्हें यानी चंपई सोरेन को शपथ लेने का निमंत्रण मिला.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













