ED की छापेमारी : साहिबगंज DC के आवास से मिला 8 लाख, पिस्तौल भी बरामद*
रांची- 18 ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है.बुधवार को रांची समेत साहिबगंज हजारीबाग, राजस्थान में छापेमारी की गई. साहिबगंज के डीसी के आवास पर भी छापेमारी की गई. साहिबगंज DC रामनिवास यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है.लगभग 14 घंटे से ईडी की दबिश उपायुक्त के ठिकानों पर जारी रही.अब तक की छापेमारी में डीसी आवास से आठ लाख नगद और 14 राउंड 9MM की गोली बरामद हुई है.जानकारी यह भी है कि रामनिवास यादव दो साल से साहिबगंज के उपायुक्त है.
बताया जा रहा है कि रामनिवास यादव के ठिकानों पर फ़ाइल में नोट रखे हुए थे.जो कुल मिला कर आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.इसके अलावा 14 राउंड गोली का हिसाब भी DC साहब के पास नहीं है.इतना ही नहीं कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए है.गोली बरामद मामले में DC के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला ईडी दर्ज करा सकती है.
उल्लेखनीय है कि रांची,साहिबगंज, राजस्थान और बंगाल में एक साथ 12 ठिकानों पर ईडी ने अहले सुबह छापेमारी की है.
मालूम हो कि साहिबगंज DC से अवैध खनन मामले में ईडी दफ्तर में दो बार लंबी पूछताछ चली थी.यह पूछताछ 2023 के फरवरी माह में हुई थी.इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए और भी कई लोगों को समन हुआ.उन सभी से पूछताछ हुई.बाद में फिर अब जब ईडी को लगा कि रामनिवास यादव से बहुत कुछ जानकारी नहीं निकल पाई है,तो छापेमारी की गई. ईडी के द्वारा उपायुक्त के आवास पर छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं.इसके बारे में कहा जा रहा है कि कुछ दस्तावेज पंकज मिश्रा से भी कथित रूप से जुड़े हुए हैं.













