रांची – भाजपा ने एक बार फिर राज्य की हेमंत सरकार पर हमला किया है.खासतौर पर भाजपा के निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है.भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है.मुख्यमंत्री खुद ईडी से बचे फिर रहे हैं लेकिन कब तक वे कानून से बचते रहेंगे.कानून के हाथ लंबे होते हैं.आज नहीं तो कल उन्हें ईडी के समक्ष जाना ही होगा.उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में हर तरफ भ्रष्टाचार है.राज्य की जनता देख रही है की एक मुख्यमंत्री किस प्रकार से भाग रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे यह भी कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश के संवैधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के वक्त हंस रहे थे और वीडियो बना रहे थे, यह दिखता है कि उन्हें देश के संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति जरा भी सम्मान नहीं है. आ गई है अभी कहा गया कि जिस प्रकार से एक कांग्रेसी सांसद के ठिकानों से बड़ी मात्रा में पैसे मिले हैं.यह बात साबित होती है कि किस प्रकार से गैर भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













