रांची – झारखंड में राजनीति तेज है.भारतीय जनता पार्टी अपने कुनबे को बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है.इस काम में उसे सफलता मिली है. खिजरी विधानसभा क्षेत्र में उसने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की है.कई प्रमुख जनप्रतिनिधि समेत दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल को पकड़ लिया है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में मुखिया कार्मेल कच्छप और उनके पति रामावतार करकेट्टा ने बीजेपी की सदस्यता ली.इसके अलावा मुखिया निशा उरांव भी भाजपा में शामिल हुई है.ब्यूटी क्वीन इंद्राणी राय ने भी भाजपा का दामन थामा है.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य से काम हो रहा है.पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से हर क्षेत्र में भारत विकास कर रहा है.यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संभव हो पाया है और आज देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी पर है.हाल के चुनावी परिणाम इस ओर इशारा कर रहे हैं.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











