*तेलंगाना के लिए रवाना हुए भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,जानिए क्या करेंगे बाबूलाल*
रांची – झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना गए हैं. तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव हो रहा है.बाबूलाल मरांडी वहां के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. बाबूलाल मरांडी 20 नवंबर तक का तेलंगाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे.
*उनके कार्यक्रम के बारे में और जानिए*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इससे पहले 8 नवंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के वास्ते वोट मांगने गए थे. 17 नवंबर को बाबूलाल मरांडी हैदराबाद से चलकर रंगा रेड्डी जिला के मगुदामपल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद कई अन्य स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ से पूर्व चुनाव की घोषणा होने से पहले मध्य प्रदेश में भी चुनाव प्रचार में लगाया था. प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहा है और भाजपा वहां पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. वहां पर भाजपा की जीत होगी.













