*ACB की बड़ी कार्रवाई, रातू अंचल का अंचलाधिकारी धराया,जानिए पूरा मामला*
रांची-एसीबी (ACB)ने एक बड़ी कार्रवाई की है और एक बड़े अधिकारी को पकड़ा है. फिलहाल जो मामला आया है वह बड़ा ही रोचक है. यह मामला है रांची जिले के रातू अंचल का है, जहां अंचलाधिकारी जमीन के दाखिल खारिज के मामले में घुस मांग रहे थे. इस घूसखोरी की व्यवस्था के अन्य सहयोगी एक कर्मचारी सुनील सिंह और एक दलाल मो जफर अंसारी भी एसीबी के हत्थे चढ़ा है.
*जानिए इस मामले में और कौन धराया*
यह मामला रांची जिले के रातू अंचल का है.अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार पर यह आरोप लगा कि वे एक भूखंड के दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन के लिए पैसे मांग रहे हैं. एडवांस के तौर पर शिकायतकर्ता यानी वादी की ओर से 25000 रुपया लेकर पहुंच गया.वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.ACB ने इसकी प्रारंभिक जांच पड़ताल की और मामला सही पाया.उसके बाद रातू अंचल के अंचल अधिकारी यानी सी ओ और पूरे कार्यालय के बाहर जाल बिछाया गया. यह पूरा मामला गुरुवार दोपहर का है एसीबी के अधिकारियों ने अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार के रातू रोड इंद्रपुरी स्थित आवास की भी छानबीन की.अंचल अधिकारी के अलावा हल्का कर्मचारी जिसे गिरफ्तार किया गया है, उससे भी पूछताछ चल रही है.इसके अलावा जो जमीन दलाल है जफर अंसारी उससे भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है.अंचल अधिकारी के आवास से 200000 रुपए मिलने की सूचना है. इसके अलावा उनकी संपत्ति का भी आकलन किया जा रहा है. समझा जा रहा है कि और भी कई चल चल संपत्ति का पता चल सकता है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













