रांची- रांची हजारीबाग रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.एक बस ओवरटेक करने में पलट गई. बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गये.

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में जा रही थी और गलत तरीके से ओवरटेक कर रही थी जिस कारण से यह हादसा हुआ.बस पलटने के दौरान तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण सहायता के लिए दौड़े और बस में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया.
हम आपको बता दें कि यह बस रांची से हजारीबाग जा रही थी. बस में काफी यात्री थे. स्थानीय पुलिस भी पहुंच कर बचाव कार्य में लगी.













