संकल्प यात्रा का समापन समारोह क्यों बनाया जा रहा है खास जानिए

रांची – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन होने जा रहा है. इसको खास बनाने का प्रयास पार्टी की ओर से किया गया है.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रांची आ रहे हैं. 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में होने वाली एक सभा को वे संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास भी हो रहा है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रांची आने का कार्यक्रम तय हो गया है.दरअसल बाबूलाल मरांडी ने सितंबर महीने में रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात के दौरान उनसे समापन समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया था. जेपी नड्डा ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया था.उल्लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन समारोह रांची में हो रहा है.28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं.छह विधानसभा क्षेत्र के लिए यह संकल्प सभा होगी. कांके, मांडर, हटिया, रांची, तमाड़ और खिजरी विधानसभा क्षेत्र की यहां पर संयुक्त सभा होगी
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन समारोह बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है. इसमें भाजपा के सभी सांसद, विधायक, मौजूद रहेंगे.इसके अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और संयोजक प्रदीप वर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि संकल्प यात्रा के समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने से कार्यक्रम में सोने पर सुहागा लग जाएगा. इसके लिए हरमू मैदान में तैयारी चल रही है. ऐसी संभावना है कि इस कार्यक्रम में लगभग 20000 लोग शामिल होंगे.













