• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: AJSU का राज्यस्तरीय महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पार्टी के दृष्टिकोण पर केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने महत्वपूर्ण बात कही।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड में महिलाओं की राजनीतिक–सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करवाना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए पार्टी में प्रदेश से बूथ स्तर तक महिला नेतृत्व खड़ा करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आजसू ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल करते हुए पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पर झारखंड की हेमंत सरकार महिला विरोधी है।

सुदेश महतो ने आज खेलगांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ के राज्यस्तरीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। अधिवेशन में राज्य के सभी पंचायतों से हजारों महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्यस्तरीय अधिवेशन “सशक्त महिला, समृद्ध महिला, स्वावलंबी महिला” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को छलने का काम कर रही है। राज्य में महिला सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मईंयां सम्मान के नाम पर चुनावी राजनीति की गई, लेकिन दो वर्ष में 18 वर्ष की हो चुकी महिलाओं का नाम सूची में नहीं जोड़ा जा रहा। राज्य सरकार विगत दो वर्ष में 18 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं का नाम जोड़कर उन्हें 60,000 रुपया भुगतान करे, अन्यथा महिलाएं सड़क पर उतरेगीं।

सुदेश महतो ने कहा कि महिला शक्ति को नज़रअंदाज़ कर समाज, राज्य और देश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, अपराध और बिचौलियों की व्यवस्था के कारण महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर लगातार प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति दोहरा मापदंड अपना रही है। उन्होंने कहा कि आजसू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला समूह, सेल्फ हेल्प ग्रुप, संजीवनी और जेएसएलपीएस जैसे माध्यमों को सशक्त किया गया। साथ ही सुदेश महतो के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व में समान अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई।

विधायक निर्मल महतो ने कहा कि कहा कि आज महिलाएँ घूँघट और चौखट से बाहर निकलकर नेतृत्व की नई पहचान बना रही हैं। इसी सोच के अनुरूप संगठन में महिलाओं की संगठन में अधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसका सशक्त उदाहरण आज का यह राज्य स्तरीय अधिवेशन है।

अधिवेशन को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, नेहा महतो, वायलेट कच्छप, पार्वती देवी, संजय मेहता, शोभा पॉल, परमेश्वरी शांडिल्य, प्रीति दीवान, सुहानी एक्का आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने की।

अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

इस अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी, महिला सुरक्षा, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा संगठन के भावी कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

#AJSU #MahilaAdhiveshan #SudeshMahto

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
Breaking

वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

July 4, 2026
CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।
Breaking

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

July 4, 2026
हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।
Breaking

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

July 4, 2026
SIR और जनगणना को लेकर JMM हुआ रेस,BLA स्तर पर लगी पार्टी
Breaking

झारखंड को अचीवर राज्य के रूप में नीति आयोग ने तारीफ की। किसलिए हेमंत सरकार को मिला यह सम्मान ?

July 4, 2026
SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?
Breaking

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?

July 3, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए

July 3, 2026
Load More

Recent News

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?

by postnext
July 3, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मुख्य परीक्षा के बारे में जानिए

by postnext
July 3, 2026

RIMS 2 को कैबिनेट से मिली मंजूरी तो इरफ़ान अंसारी खुश हुए, जानिए क्या किया ?

RIMS 2 को कैबिनेट से मिली मंजूरी तो इरफ़ान अंसारी खुश हुए, जानिए क्या किया ?

by postnext
July 2, 2026

पारा शिक्षकों के पक्ष में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन का है मामला।

पारा शिक्षकों के पक्ष में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन का है मामला।

by postnext
July 2, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.