रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC के द्वारा 14 वीं सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल ,2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी परीक्षा का रिजल्ट आया है।इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। उसके निष्पादन के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने परीक्षा फल घोषित कर दिया है।

रिजल्ट के बाद क्या करना है –
जैसा कि हम बता चुके हैं कि झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। आज 3 जुलाई से ही मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरे जा सकेंगे।फॉर्म 9 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर ऑनलाइन इसे भरा जाना है। झारखंड लोक सेवा आयोग की इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना है। आयोग को हार्ड कॉपी भी भेजना है।आयोग के अनुसार इसी महीने मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। 18, 19 और 20 जुलाई को मुख्य परीक्षा का आयोजन रांची में होगा।इसलिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सामने ज्यादा समय नहीं है।
इस परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को PostNXT की ओर से शुभकामन है। मुख्य परीक्षा के लिए समय बहुत कम है। समय का बेहतर उपयोग करें।
#JPSC #CivilServicesPTexam












