न्यूज डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची के रांची नगर निगम में विकास के लिए पैसे की दरकार है। इसके लिए झारखंड सरकार भी काफी है। परंतु, रांची नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर ने केंद्र सरकार के समक्ष गुहार लगाई है।
*राँची के विकास के लिए महापौर ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग*
राँची की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राँची के समग्र एवं सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यावरण-अनुकूल आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।
महापौर रोशनी खलको ने राँची की बढ़ती जनसंख्या और शहरी आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि शहर में बेहतर सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, हरित क्षेत्रों के विकास तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से राँची को एक स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राँची के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और नगर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
झारखंड सरकार से निराशा क्यों
रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलको ने कुछ समय पहले कहा था कि झारखंड सरकार का नगर विकास विभाग फंड देने में कथित रूप से भेदभाव करता है। चास नगर निगम को विकास कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए और झारखंड की राजधानी के नगर निगम को मात्र 1 करोड़ रुपए दिया गया है। यह भेदभाव इसलिए है कि मेयर और डिप्टी मेयर दोनों भाजपा से हैं।
#RMC #MayorRoshniKhalko #ManoharlalKhattar










