रांची: यह महत्वपूर्ण समाचार है। जिला पदाधिकारी और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव की व्यवस्था देखी। वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जानिए जिला प्रशासन ने क्या कहा है:-
*नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
*उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया निरीक्षण*
*भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश*
रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 30 जून 2026 को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं।
#EVM #DCRanchi






