• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

SBU और सी – डैक के बीच परस्पर सहयोग पर सहमति, प्रोफेशनल एक्सीलेंस बढ़ाने पर ज़ोर

June 12, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची – सरला बिरला विश्वविद्यालय और सी डैक के एक करार हुआ है। इससे विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं को लाभ मिलेगा। जानिए क्या है पूरा विषय।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पटना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड तथा क्वांटम कंप्यूटिंग सहित समकालीन एवं अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के साथ करार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन तथा सी-डैक के वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि अभिनव दीक्षित (सेंटर हेड) और साकेत कुमार झा के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के उपरांत दोनों संस्थानों के बीच सहयोगात्मक पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

सी-डैक द्वारा देशभर के विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के साथ नवाचार, उन्नत प्रौद्योगिकी तथा उद्योग-केंद्रित विषयों पर सहयोग स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। इस साझेदारी के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, परियोजनाओं तथा कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि सी-डैक द्वारा संचालित केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं उद्योगोन्मुखी अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

 

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस सहमति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

#SBU #C-DAC #CJagnathan

Related Posts

देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।
Uncategorized

देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।

June 11, 2026
झारखंड के मतदाता ध्यान दें। अभी तक यह काम नहीं किया तो कर लें यह काम।
Uncategorized

झारखंड के मतदाता ध्यान दें। अभी तक यह काम नहीं किया तो कर लें यह काम।

June 11, 2026
नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का बखान किया भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने, जानिए क्या कहा
Uncategorized

नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का बखान किया भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने, जानिए क्या कहा

June 11, 2026
ससुर लगातार बहू के साथ दुष्कर्म करता रहा, पति ने दिया तलाक, पुलिस के शरण में पीड़िता
Uncategorized

ससुर लगातार बहू के साथ दुष्कर्म करता रहा, पति ने दिया तलाक, पुलिस के शरण में पीड़िता

June 11, 2026
ममता बनर्जी की तृणमूल अब बिखरने लगी, सांसद भी छोड़ रहे
Uncategorized

ममता बनर्जी की तृणमूल अब बिखरने लगी, सांसद भी छोड़ रहे

June 11, 2026
PM मोदी को सुदेश महतो ने बधाई दी। दिल्ली में NDA की बैठक हुए शामिल।
Uncategorized

PM मोदी को सुदेश महतो ने बधाई दी। दिल्ली में NDA की बैठक हुए शामिल।

June 11, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

MLA प्रदीप यादव को एक साल की सज़ा, जानिए क्या है मामला

अंधानुकरण से बचने की जरूरत है, चुनौती को स्वीकार करें

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.