• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

थेरेपिस्ट सह काउंसलर तनुश्री सेनगुप्ता ने SBU की छात्राओं को दिया टिप्स

October 16, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

“अच्छे कर्मों को याद रखें, स्वयं को माफ करें और कृतज्ञता का अभ्यास करें।”

रांची : थेरेपिस्ट सह काउंसलर तनुश्री सेनगुप्ता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय की छात्राओं को  टिप्स दिया है।सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशनल वेलबीइंग” विषय पर विवि सभागार में एक विशेषज्ञ वार्ता एवं इंटरएक्टिव काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की दिशा में मार्गदर्शन देना था।

सत्र की मुख्य वक्ता तनुश्री सेनगुप्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची की वरिष्ठ परामर्शदाता रहीं। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।।साथ ही छात्राओं को जीवन में समस्याओं के प्रति समाधानपरक दृष्टिकोण, आत्मसम्मान के निर्माण, भावनात्मक सुरक्षा, स्व-जागरूकता, समाज के प्रति जागरूकता, स्व-प्रबंधन और संबंधों के प्रति प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक सुझाव दिए। सत्र के दौरान प्रेरणादायक वीडियो और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विषय को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के मेंटल हेल्थ क्लब की अध्यक्षा एवं योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी संकाय की डीन डॉ. नीलिमा पाठक द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे ‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का मेंटल हेल्थ क्लब विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन क्लब की कॉर्डिनेटर डॉ. प्रियंका पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने एसबीयू में प्रेरक सत्र के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. नंदिनी सिन्हा (कोषाध्यक्ष), संकाय सदस्य अंजना कुमारी सिंह, नेहा नूपुर सहित अन्य महिला संकाय सदस्य उपस्थित रहीं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

 

अनुभवी थेरेपिस्ट हैं तनुश्री सेनगुप्ता

 

परिवार और समाज की बदलती संरचना में आज मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है। इसी दिशा में तनुश्री सेनगुप्ता पिछले 25 वर्षों से सक्रिय हैं। वे एक अनुभवी काउंसलर और फैमिली थेरेपिस्ट हैं तथा काउंसलिंग की बदौलत उन्होंने कई परिवारों के अलावा बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

2019 से वे सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन हैं तथा शिक्षकों और अभिभावकों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने देहरादून में यूएनडीपी और इसरो के साथ बतौर कंसल्टेंट कार्य किया और नीदरलैंड्स के अस्पतालों, वृद्धाश्रमों तथा यूके के साउथैम्पटन में अपनी सेवाएं दी हैं।

वे बीआईटी मेसरा, रांची के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग में अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। पिछले 14 वर्षों से वे रांची में वे कई सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.