रांची – रांची के नामकुम स्थित खोजादी में राज्य सरकार का बड़ा कार्यक्रम हुआ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.बड़ी संख्या में प्रमंडल के पांच जिलों से महिलाओं को लाने के लिए वाहनों का इंतजाम करना था.इसलिए रांची के परिवहन विभाग ने निजी स्कूलों के संचालक और बस संचालकों को पत्र लिखकर आज यानी 4 सितंबर को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम में बस उपलब्ध कराने का आदेश दिया. दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिलों से महिलाएं बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना के तहत 7 लाख महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए.

जब बस सरकारी काम में लगाए गए तो परिणाम स्वरूप स्कूल को बंद कर देना पड़ा प्राइवेट स्कूल को सरकार की सेवा में बस लगाने का आदेश मिला था.इसलिए बच्चों के स्कूल को बंद कर दिया गया .इस पर राजनीति भी हो रही है.भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार से यह आदेश निकाला गया वह बिल्कुल ही गलत है.
बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया.यह सरकार युवाओं को तो रोजगार नहीं दे रही उसके बदले उन्हें मौत दे रही है.दूसरी तरफ बच्चों का भविष्य भी खराब कर रही है.उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.सरकार जनहित में काम करती है जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग लेना गलत नहीं है.भाजपा ने भी पहले ऐसे कई कार्यक्रम किए हैं जिनमें स्कूली बसों को भीड़ लाने के काम में लगाया गया.











