रांची- झारखंड बीजेपी की एक बड़ी बैठक 20 जुलाई को होने जा रही है.इस वृहद कार्य समिति का नाम दिया गया है.इस बैठक में 26000 से अधिक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.इसके लिए बड़ी तैयारी चल रही है.इस विशेष बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और प्रदेश भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई भी इस बैठक में शामिल होंगे.इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एजेंडा पेश किया जाएगा जिस पर चर्चा होगी.पार्टी के प्रदेश स्तरीय प्रमुख नेता इसमें हिस्सा लेंगे .यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एजेंडा और रोड मैप तय होगा.इसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई.संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











