• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

राहुल गांधी की यात्रा पर क्या कहा झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने

January 15, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भाजपा नेता प्रदीप वर्मा ने उठाए सवाल, जानिए क्या कह दिया*

रांची – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गांधी परिवार के आज की तारीख में सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने न्याय यात्रा शुरू कर दी है. यह न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई. इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी और एलायंस के घटक दलों के लिए एक माहौल बनाएंगे ताकि केंद्र की मोदी सरकार को कुर्सी से बाहर किया जा सके. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मणिपुर के लोगों के साथ अन्याय हुआ है. यहां दंगे हुए बहुतों ने अपने लोगों को खोया है. प्रधानमंत्री कभी यहां के लोगों के आंसू पोंछने नहीं आए. उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट के लिए ही कहीं जाते-जाते हैं.
– भाजपा नेता प्रदीप वर्मा ने कहा है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब समझ में नहीं आ रहा है जिस पार्टी ने देश में 70 साल शासन किया.इनके शासनकाल में दलित और आदिवासी को हाशिए पर रखा गया. कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के अनेक कारनामे हुए. तुष्टिकरण की नीति पर कांग्रेस शासन करती रही. आज देश की मोदी सरकार चौतरफा विकास कर रही है. इसलिए इन्हें घबराहट हो रही है.आज देश में अमन चैन का माहौल है.देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक पटेल पर एक पहचान रखती है तो इन्हें परेशानी हो रही है. दरअसल इनके काले सच को जनता जान गई है. इसलिए कुछ से कुछ करके सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री और रांची लोकसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि देश आज सुकून से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ भाजपा काम करती है. कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटती जा रही है और एक दिन ऐसा आएगा कि कांग्रेस इतिहास के पन्नों में समा कर रह जाएगी.उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा का हश्र वही होगा जो पहले भारत जोड़ो यात्रा का हुआ है.लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते.उनके पास कोई विजन नहीं है.सिर्फ एक ही एजेंडा है किसी प्रकार से मोदी का विरोध करना है. देश की जनता कांग्रेस को जान गई है और उनके साथ चलने वाले अन्य दलों की मंशा को भी समझ गई है.
प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए जबरदस्त प्रदर्शन करेगा. विरोधियों के सामने ना तो कोई चेहरा है और ना ही कोई एजेंडा.देश की जनता समझ गई है कि मोदी ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं.विश्व में आज भारत की एक मजबूत पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही प्रतिफल है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल में तीन हिंदी राज्यों राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने यह बता दिया और समझा भी दिया की मोदी ही उनके सबसे बड़े शुभचिंतक हैं. कांग्रेस अब भरोसे के लायक नहीं रही.

#RahulGandhi #JharkhandBjp #NyayYatra

Related Posts

SBU के स्टूडेंट ने फेस पेंटिंग में जीता प्रथम पुरस्कार
Uncategorized

SBU के स्टूडेंट ने फेस पेंटिंग में जीता प्रथम पुरस्कार

November 14, 2025
चाईबासा में आदिवासी समाज के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा के बंद को आजसू का समर्थन
Uncategorized

चाईबासा में आदिवासी समाज के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा के बंद को आजसू का समर्थन

October 28, 2025
बिहार में आखिर नीतीश कुमार ने ऐसा क्या किया जो हर बार जीतते हैं! तेजस्वी यादव के समक्ष चुनौती क्या है?
Uncategorized

बिहार में आखिर नीतीश कुमार ने ऐसा क्या किया जो हर बार जीतते हैं! तेजस्वी यादव के समक्ष चुनौती क्या है?

October 24, 2025
आदिवासी संगठनों ने कुड़मी समाज को दिखाई
Uncategorized

आदिवासी संगठनों ने कुड़मी समाज को दिखाई

October 13, 2025
छत्तीसगढ़ में पेड़ कटने पर बूढ़ी महिला आखिर क्यों रोने लगे, जानिए भावुक करने वाली कहानी
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पेड़ कटने पर बूढ़ी महिला आखिर क्यों रोने लगे, जानिए भावुक करने वाली कहानी

October 12, 2025
भारत को विकसित बनाने में सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण : सतीश मराठे
Uncategorized

भारत को विकसित बनाने में सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण : सतीश मराठे

October 7, 2025
Load More

Recent News

रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए

रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए

by postnext
December 13, 2025

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

by postnext
December 13, 2025

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

by postnext
December 13, 2025

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष चुनना बड़ी चुन्नौती, तेज तर्रार नेतृत्व की जरूरत

by postnext
December 13, 2025

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

ED की कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, जानिए पूरा मामला

by postnext
December 13, 2025

CAG की रिपोर्ट में पत्थर, बालू की अवैध ढुलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान

CAG की रिपोर्ट में पत्थर, बालू की अवैध ढुलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान

by postnext
December 11, 2025

SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन

SBU ने गुंटूर में जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथोन

by postnext
December 10, 2025

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.