रांची- झारखंड की हेमंत सरकार के मंत्री पद पर रामदास सोरेन की नियुक्ति हो चुकी है. राज भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. चंपई सोरेन के पद खाली करने के बाद हेमंत सरकार ने तुरंत कोल्हान से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बना दिया.अपने मंत्रिमंडल में कोल्हान का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











